Dr. priyanka reddy rape and murder case in hindi | HINDI JANAKRI | 2019
डॉ प्रियंका रेड्डी रैप और मर्डर केस फुल स्टोरी क्या होना चाहिए उन दरिंदो के साथ , अगर अभी तक आप लोगो को अभी तक नही पता कि ये कोन है तो आज जान लो और इसे इतना फैला दो ताकि प्रियंका रेड्डी को इंसाफ मिल सके प्ल्ज़ आप सभी से रिक्वेस्ट है इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे और प्रियंका को इंसाफ मिल सके।
घर (हैदराबाद की रहने वाली) लौट रही वेटरनरी डॉक्टर की हत्या, बहन को फोन पर कहा था- आसपास मौजूद लोगों से डरी हुई हूं
वेटनरी डॉक्टर का शव गुरुवार सुबह हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर स्थित एक टोल प्लाजा से 30 किमी दूर जली हुई हालत में मिला।
कुछ हाईलाइट पॉइन्ट:-
26 वर्षीय वेटरनरी डॉक्टर अपने घर से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित वेटनरी हॉस्पिटल में काम करती थी।
वह शम्शाबाद टोल प्लाजा तक अपने टू-व्हीलर से जाती थी, वहां से कैब लेती थी।
बुधवार रात टू-व्हीलर का टायर पंक्चर होने की वजह से वह टोल प्लाजा पर रुकी थी।
डॉक्टर ने अपनी बहन को फोन पर बताया था- लोग मुझे घूर रहे हैं, इसलिए मुझसे फोन पर बात करते रहना।
हैदराबाद:- टू-व्हीलर का टायर पंक्चर होने के बाद एक टोल प्लाजा के पास इंतजार कर रही 26 वर्षीय वेटनरी डॉक्टर की बुधवार रात हत्या कर दी गई। डॉक्टर का जला हुआ शव गुरुवार सुबह मिला। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को संदेह है कि हत्या से पहले युवती से दुष्कर्म हुआ होगा। पुलिस ने इस मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
वेटनरी डॉक्टर शादनगर में रहती थी हॉस्पिटल से करीब 30 किलोमीटर दूर शम्शाबाद में एक वेटनरी हॉस्पिटल में काम करती थी। वह हर दिन हैदराबाद-बेंगलुरु नेशनल हाईवे स्थित टोंडुपल्ली टोल प्लाजा पर अपना टू-व्हीलर पार्क करती थी और वहां से कैब लेकर अस्पताल तक जाती थी।
बुधवार रात डॉक्टर को अपने टू-व्हीलर का टायर पंक्चर मिला:-
बुधवार को भी डॉक्टर वेटनरी हॉस्पिटल से टोल प्लाजा पर लौटी और वहां से एक और क्लिनिक पर जाने के लिए रवाना हो गई।
रात 9 बजकर 22 मिनट पर डॉक्टर ने अपनी बहन को फोन पर बताया कि उसके टू-व्हीलर का एक टायर पंक्चर है। एक व्यक्ति ने उसे मदद की पेशकश की है। कुछ देर बाद उसने दोबारा फोन कर बताया कि मदद की पेशकश करने वाला व्यक्ति कह रहा है कि आसपास की सभी दुकानें बंद हैं और पंक्चर ठीक करवाने के लिए गाड़ी को कहीं और ले जाना होगा।
डॉक्टर ने जब फोन किया, तब वह डरी हुई थी परिवार के लोगों ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि जब डॉक्टर ने अपनी बहन को फोन किया, तब वह डरी हुई थी। बहन ने उसे सुझाव दिया कि वह टू-व्हीलर वहीं छोड़े और कैब बुक कर घर लौटे। लेकिन डॉक्टर ने कहा कि हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा के किनारे इंतजार करने में उसे अजीब महसूस हो रहा है। डॉक्टर ने बाद में अपनी बहन से यह भी कहा कि आसपास अजनबी लोग हैं, वे उसे घूर रहे हैं और उसे डर लग रहा है। पास में ही एक लॉरी खड़ी है, जहां कुछ लोग मौजूद हैं। डॉक्टर ने अपनी बहन से कहा कि वह उससे फोन पर बात करती रहे। बाद में रात 9 बजकर 44 मिनट पर डॉक्टर का फोन स्विच ऑफ हो गया। परिवार ने पुलिस मैं गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
किसान ने देखा जला हुआ शव :-
वेटनरी डॉक्टर हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर स्थित जिस टोल प्लाजा पर आखिरी बार देखी गई थी, वहां से करीब 30 किमी दूर एक किसान ने गुरुवार सुबह उसका जला हुआ शव देखा। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर के परिवार के लोगों को घटनास्थल पर बुलाया। अधजले स्कार्फ और गोल्ड पेंडेंट से डॉक्टर के शव की पहचान हुई। पुलिस को आसपास से शराब की बोतलें भी मिलीं।
चार संदिग्ध हिरासत में:-
शम्शाबाद के डीसीपी प्रकाश रेड्डी के मुताबिक, ‘‘वेटनरी डॉक्टर को कैरोसिन डालकर जलाया गया। जांच के लिए पुलिस ने 10 टीमें बनाई हैं।'' हैदराबाद के कमिश्नर वीसी सज्जानर ने बताया कि चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
दोस्तो ये है सारी कहानी क्या इस दुनिया से इंसानियत खत्म हो गयी है अगर आप वहां होते तो उसकी मदद करते , उन दरिंदो के साथ क्या होना चाहिए, इसको इतना शेयर करो कि हर घर हर जगह इस मुद्दे पर बात हो और प्रियंका को इंसाफ मिले, आप सभी अपनी राय जरूर दे क्या होना चाहिए उन दरिंदो के साथ ।
0 Comments: